उत्पादन करने का तरीका
ओएस्टर कैसे तैयार होता है
२ भूसे को 3-5 सेमी के टुकड़ो में काटकर उसे 12-16 घंटे केलिए 10 गुने पानी में भिगो देना चाहिए यथार्थ 100 किलो ग्राम भूसा को 1000 लीटर पानी की जरुरत होती है
३ भुस को प्रयोग करने से पहले सोधित करना जरुरी है जिस पानी से हम भुस को भिगोयेंगे उसमे 100 मिली फॉरमोलीन तथा 10 ग्राम कार्बेंडाजिम प्रति 100 लीटर पानी मिला देते है
४ भुस को सोधित करते समय भुस को किसी पॉलीथिन या तिरपाल से ढक देते है
५ 12-16 घंटे बाद भूसे से फालतू पानी निकल देना चाहिए।
बैग तैयार करना :-
इसके लिए हमे 80 गेज मोटाई वाली 60 सेमी लम्बी एवं 30 सेमी छोड़ी पोलिथिन बैग का प्रयोग करना चाहिए
याद रहे मशरुम की खेती के लिए अधस्तर में 0.5- 0.8 नाइट्रोजन होना चाहिए
ज्यादा मुनाफा लेने के लिए 10% गेहू का चोकर या 0.5% बेसन प्रति शुष्क भूसे की दर से मिला देना चाहिए
बिजाई या स्पानिंग
एक किलो ग्राम सूखे भूसे के लिए 270-300 ग्राम स्पॉन की आवशयकता होती हैसवसे पहले पॉलीथिन बैग में एक 0.5 सेमी मोटी भूसे की सतह लगानी चाहिए
फिर एक मुट्ठी स्पान को छिटक देना चाहिए।
स्पान की सतह के ऊपर भूसा फिर स्पान फिर भूसा की सतह बनानी चाहिए इस प्रकार की पांच सतह रखनी चाहिए स्पान का रन करना या कवक जाल का विकसित होना
उपरोक्त तैयार बैग को हल्का सा दबाते है तथा एक धागे से इसके मुँह को वाध देते है
अब किसी नुकीली बस्तु से 8-10 छेद कर देते है तथा इन बैगो को अंधेरे कमरे में रख दिया जाता है
बैग को अंधेरे कमरे में 15-18 दिन तक रखा जाता है प्रतिदिन फुहारे की सहायता से हल्का हल्का पानी छिड़का जाता है कमरे का तापमान और आद्रता को भी बनाये रखते है
15-18 दिन बाद बैग पूरी तरह से सफ़ेद रंग में बदल जाता है तब ऐसे उत्पादन कमरे में पंहुचा देते है
क्रॉपिंग एवं कटाई
उत्पादन कक्ष में पहुंचने के बाद पॉलीथिन को काटकर हटा देते हैपॉलीथिन हटाने के दो दिन बाद तक पानी नहीं छिड़कना चाहिए
दो दिन बाद प्रतिदिन दो से तीन बार पानी छिड़कते रहना चाहिए
जब मशरुम 4-6 दिन के हो जाय तब दो उगली एवं अगूढ़े की सहायता से तोड़ लेना चाहिए
तुड़ाई करते समय ध्यान रहे की दूसरे मशरुम को हानि न पहुंचे
मशरुम कक्ष का प्रतिदिन सावधानी से निरिक्षण करते रहना चाहिए किसी प्रकार का विसंक्रमण नहीं होना चाहिए और ओएस्टर मशरुम उगाकर लाखो कमा सकते है
8-10 दिन के अंतराल में ओएस्टर मशरुम उगाकर 2-3 कटाई ली जा सकती है

niice
जवाब देंहटाएंgood
जवाब देंहटाएं